जापान में बड़ा हादसा टला, उड़ान भरने के दौरान दो विमानों की आपस में टक्कर

जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो के न्यू चिटोज हवाई अड्डे पर कोरियाई एयरलाइंस का एक विमान कैथे पैसिफिक एयरवेज के विमान से टकरा गया।

0
Japan

जापान में कोरियाई विमान कैथे पैसिफिक एयरवेज के विमान से टकरा गया। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रॉयटर्स के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ, जब कोरियन एयरलाइंस का विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार को जापान के उत्तरी द्वीप होक्काइडो के न्यू चिटोज हवाई अड्डे पर कोरियाई एयरलाइंस का एक विमान कैथे पैसिफिक एयरवेज के विमान से टकरा गया।

रॉयटर्स के अनुसार अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। रॉयटर्स ने बताया कि हवाई अड्डे के प्रवक्ता तुरंत टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। वहीं कोरियन एयर अधिकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब कोरियन एयर का विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। जापानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोरियाई एयर की उड़ान में 289 यात्री और चालक दल सवार थे।

इससे पहले हाल ही में जापान में एक यात्री विमान से पक्षी के टकराने के बाद उसके इंजन में आग लग गई थी। संयोग से इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। दक्षिण कोरिया के 122 यात्रियों वाले इस विमाग की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में उड़ान के दौरान एक पक्षी के टकराने का मामला आया था। इस कारण आग लग गई। टीवे एयर की फ्लाइट बोइंग 737-800 के इंजन में आग लग गई। इस आग के कारण इसमें बैठे 122 यात्रियों में हाहाकार मच गया था। यह गनीमत रही कि फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग सुरक्षित तरीके से हो गई। इस दौरान सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here