Uttar Pradesh: हाथरस में कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, 5 की मौत

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 45 के लगभग बच्चे, महिला और पुरूष सवार थे।

0
Uttar Pradesh

हाथरस के सादाबाद में शुक्रवार देर रात गोवर्धन परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं को ले जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में कंटेनर ने टक्कर मार दी। टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। घायलों को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाथरस जिला अस्पताल, अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है।

शुक्रवार देर रात एटा के जलेसर से ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर श्रद्धालु मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा करने के लिए निकले। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली हाथरस के सादाबाद रोड पर पहुंची, एक तेज रफ्तार में आते हुए कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। कुछ लोग उसके नीचे दब गए, जिससे वहां पर चीख-पुकार मच गई।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। हादसे में घायल श्रद्धालुओं को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाथरस जिला अस्पताल, अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है।

डंपर चालक-परिचालक पकड़े

मृतकों के शव आगरा में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 45 के लगभग बच्चे, महिला और पुरूष सवार थे। कंटेनर के चालक को जलेसर पुलिस ने पकड़ लिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here