दवाई के पैसे मांगने पर दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर अस्पताल कर्मी की लाठी डंडों से पीटा

0
hospital

यूपी के आधुनिक शहर ग्रेटर नोएडा में दवाई के पैसे मांगने पर दबंग ने अपने साथियों के साथ मिलकर अस्पताल कर्मी की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट की यह पूरी घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने थाना दनकौर में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है

दनकौर के बाबा सूखामल डालचंद केयर अस्पताल के मैनेजर उमेश कुमार ने पुलिस की शिकायत में बताया कि बीते 25 नवंबर की रात्रि को ऊंची दनकौर निवासी सत्ते अस्पताल में दवा लेने के लिए आया था। दवाई लेने के पश्चात वह बिना पैसे दिए जाने लगा। अस्पताल के कर्मचारी शोएब ने जब उसे पैसे देने को कहा तो वह भड़क उठा और गाली गलौज कर देख लेने की धमकी देकर चला गया।

कुछ देर बाद सत्ते अपने कुछ साथियों के साथ अस्पताल पहुंचा और शोएब के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। मारपीट की इस घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। मारपीट की यह पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उमेश कुमार ने मारपीट की पूरी सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here