Northwestern China में एक बारबेक्यू रेस्तरां में लगी भीषण आग

रेस्तरां में रसोई गैस से हुए भीषण विस्फोट में 31 लोगों की जान चली गयी और सात अन्य लोग घायल हो गए है।

0

उत्तर-पश्चिमी चीन (Northwestern China) में एक ‘बारबेक्यू’ (Barbecue) रेस्तरां में रसोई गैस से हुए भीषण विस्फोट में 31 लोगों की जान चली गयी और सात अन्य लोग घायल हो गए है। चीन (China) के अधिकारियों ने आज यानि गुरूवार को इस बात की जानकारी दी।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के मुताबिक, निंग्जिया में हुई स्वायत्त क्षेत्र की राजधानी यिनचुआन में बुधवार को एक व्यस्त सड़क पर लोग ड्रैगन बोट फेस्टिवल (Dragon Boat Festival) की छुट्टियों की पूर्व संध्या पर इकट्ठा हुए थे। इस त्योहार पर राष्ट्रीय अवकाश रहता है। तभी रात करीब 8:40 बजे विस्फोट होने से वहां हंगामा मच गया।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, आग की चपेट में आने से झुलसे सात लोगों का उपचार क‍िया जा रहा है। शीशे टूटने की वजह से भी वह बुरी तरह जख्मी हो गए। सभी का बेहतर तरीके से इलाज क‍िया जा रहा है।

ऑनलाइन समाचार साइट ‘द पेपर’ ने चेन नामक महिला के हवाले से बताया कि, जब उसने विस्फोट की आवाज सुनी तो वह रेस्तरां से करीब 50 मीटर की दूरी पर थी। महिला ने बताया कि, इसके बाद उसने दो कर्मचारियों (वेटर) को रेस्तरां से बाहर निकलते देखा जिनमें से एक गिर गया। रेस्तरां से धुआं निकल रहा था और रसोई गैस की तेज गंध पूरे इलाके में फैल गई।

केंद्र सरकार के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया पर रेस्तरां में खोज तथा बचाव कार्य बृहस्पतिवार सुबह पूरा होने की जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि विस्फोट के कारण का पता लगाने के लिए जांच अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here