बिहार की राजनीति से बड़ी खबर, लालू यादव की बेटी इस सीट से लड़ेंगी चुनाव

0
Lalu Yadav's daughter

बिहार की राजनीतिक गली से एक बड़ी खबर सामने आयी है। खबर है कि लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य आरजेडी के टिकट से चुनाव लड़ेंगी। सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि रोहिणी सारण सीट से चुनाव लड़ेंगी। पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिये इस बात के संकेत भी दिए हैं। सारण की सीट से लालू परिवार के सदस्य लंबे समय से चुनाव लड़ते रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, कल RJD की एक बैठक मे RJD एमएलसी सुनील सिंह ने सारण सीट से रोहिणी के नाम का प्रस्ताव रखा। रोहिणी के नाम पर सबकी सहमति है। बैठक मे सुनील सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मन में सारण की सीट और लालू परिवार को लेकर एक भावनात्मक रिश्ता जुडा हुआ है। ऐसे मे किसी दूसरे उम्मीदवार के नाम पर नहीं सोचा जा सकता है।

इसके अलावा सुनील सिंह ने ये भी कहा कि किसी दूसरे स्थानीय उम्मीदवार(पूर्व मंत्री जितेंद्र राय )के नाम पर सारण मे राजद के अन्य स्थानीय नेताओं का सहयोग पार्टी को नहीं मिलेगा। इसलिए रोहिणी आचार्य ही बेहतर विकल्प हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here