सात चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को नतीजे; पढ़ें पूरा शेड्यूल

0
Lok Sabha elections

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का एलान भी कर दिया है । मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार के लोकसभा चुनाव 7 चरणों में कराए जाएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। और इसके अलावा पोलिंग बूथों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

19 अप्रैल से शुरू चुनाव

इस बार लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होंगे। चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव शुरू होंगे और 4 जून को नतीजे आएंगे। सातों चरण इस प्रकार होंगे…

  • चरण तारीख
  • पहला 19 अप्रैल
  • दूसरा 26 अप्रैल
  • तीसरा 7 मई
  • चौथा 13 मई
  • पांचवां 20 मई
  • छठा 25 मई
  • सातवां 1 जून
  • नतीजे 4 जून

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here