Homeन्यूज़क्राइमBulandshahr: बदमाश सुनील सिंह इनकाउंटर मुठभेड़ में ढेर

Bulandshahr: बदमाश सुनील सिंह इनकाउंटर मुठभेड़ में ढेर

बुलंदशहर: यूपी एफटीएफ (FTF) और गुलावठी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सवा लाख (1.25 lakh) का इनामी बदमाश साहब सिंह (Saheb Singh) एनकाउंटर में ढेर हो गया। मृतक डकैत साहब सिंह पर गोंडा पुलिस ने एक लाख तो बुलंदशहर की पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। साहब सिंह पर दो नवजातों समेत पांच लोगों की हत्या का भी आरोप था। मारा गया बदमाश फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव सजेती का रहने वाला था।

साहब सिंह एक परिवार के पांच लोगों मौत के घाट उतार दिया था

18 अगस्त काे 2022 को गोंडा जिले के थाना काेतवाली नगर क्षेत्र में मृतक साहब सिंह ने अपने गिरोह के साथ मिलकर एक डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान उसने एक परिवार के पांच लोगों मौत के घाट उतार दिया था। जबकि आठ लोग इसमें घायल हो गए थे। जिसके बाद गोंडा पुलिस ने उसके ऊपर एक लाख का इनाम घोषित किया था।

पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एसटीएफ यूनिट नोएडा और बुलंदशहर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी। जिसे हॉस्पिटल ले जाय गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बदमाश की पहचान साहब सिंह उर्फ़ सुनील सिंह के रूप में हुई। वही इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मियों को भी गोली लग गयी है। गोली लगने के बाद घायल पुलिस कर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular