Meghalaya में प्रधानमंत्री को रैली के लिए नहीं मिली परवानगी

भाजपा ने कहा, तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर भाजपा की लहर को रोकना चाहती है और इसलिए ऐसे कदम उठा रही है।

0
46

Meghalaya: 27 फरवरी को मेघालय (Meghalaya) में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होना है। चुनाव से ठीक पहले अलग -अलग पार्टियों के दिग्गज प्रचारक रैली और जनसभाएं कर रहे हैं। इसी बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) भी 24 फरवरी को रैली करने के लिए मेघालय (Meghalaya) जाने वाले हैं।

हालांकि, जिस स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रैली व जनसभा सम्बोधित करनी है। उसके लिए राज्य सरकार से रैली की अनुमति नहीं मिली है। निर्वाचन अधिकारी ने रैली स्टेडियम में ना होने का कारण यह बताया कि, चूंकि वहां निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए इतने बड़े स्तर पर रैली करना सही नहीं होगा।

मेघालय सरकर ने पीएम की रैली के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है

27 फरवरी को राज्य में होने वाले चुनाव प्रचार की कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 24 फरवरी को शिलांग (Shillong) और तुरा (Tura) में अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने वाले हैं। हालांकि, तुरा के पीए सांगमा स्टेडियम (PA Sangma Stadium) में मेघालय (Meghalaya) सरकर ने पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

मेघालय (Meghalaya) सरकार के तहत आने वाले राज्य खेल विभाग ने मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा के गृह निर्वाचन क्षेत्र दक्षिण तुरा में बने इस स्टेडियम में रैली की इजाजत देने से इनकार करते हुए कहा कि, यहां अभी निर्माण कार्य चल रहा है और सुरक्षा के लिहाज से जगह प्रधानमंत्री की रैली के लिए उचित नहीं है।

भाजपा ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पर जमकर हमला बोला

वही दूसरी तरफ, रैली की जगह नहीं दिए जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी पर जमकर हमला बोला है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि, नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP) वाली सरकार राज्य में तृणमूल कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर भाजपा की लहर को रोकना चाहती है और इसलिए ऐसे कदम उठा रही है।

भारतीय जनता पार्टी ने सवाल उठाया है कि, अनावरण हो जाने के बाद भी रैली के लिए स्टेडियम का नहीं मिल पाना बताता है कि विपक्ष क़िस मंशा के साथ काम कर रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव रितुराज सिन्हा (Rituraj Sinha) ने कहा कि, स्टेडियम के उद्घाटन के दो महीने बाद सरकार इसे रैली के लिए अधूरा और अनुपलब्ध बताती है, इस बात से हैरानी होती है।

जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल तेम्बे ने कहा, “खेल विभाग ने बीजेपी को बता दिया है कि स्टेडियम में इतनी बड़ी सभा का आयोजन उचित नहीं होगा क्योंकि वहां पर अभी भी निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में वहां रखा गया सामान सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकता है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here