सोनीपत जिले के बड़ी गांव में हुई शिव जी, राम परिवार व खाटू श्याम की मूर्ती की स्थापना

101 औरतो ने निकाली कलश यात्रा

0
Barhi village

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले के अंतर्गत बड़ी गांव (Barhi village) के मन्दिर में कल शिव जी, रामपरिवार व खाटू श्याम की मूर्ती की स्थापना की गयी। सुबह सवेरे चुलकाना धाम से ग्रामीणों द्वारा खाटूश्याम की ज्योत लायी गयी। चुलकाना धाम से ग्रामप्रधान पति अरुण त्यागी ज्योत लेकर आये। उनके साथ आदित्य त्यागी, शुभम त्यागी, अंकुर त्यागी, प्रशांत त्यागी, मोहित त्यागी आदि शामिल थे।

उसके बाद गांव की 101 औरतो ने कलश यात्रा निकली। तदोपरांत भण्डारे का आयजन भी किया गया। रात्रि में जागरण का आयोजन भी किया गया। कलश यात्रा बड़ी ग्राम (Barhi village) के प्रसिद्ध नोगजा पीर से प्रारम्भ होकर ग्राम के प्राचीन देवालय शिव मंदिर से होते हुए शनि मंदिर के रास्ते से होते हुए, सम्पूर्ण गांव का चक्कर लगाते हुए वापस नोगजा पीर पर खत्म हुई। कलश यात्रा खत्म होने के बाद सभी को भंडारे में जलपान कराया गया।

रात्रि में मूर्तियों की स्थापना के अवसर पर विशाल जन जागरण का आयोजन कराया गया था। जागरण रणबीर बड़वासनी जी के मुखमंडल द्वारा शोभित था। जागरण में उनके द्वारा गाये गए भजनों ने भक्तो को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का आयोजन मुख्य रूप से श्री प्रमोद त्यागी व पवन जैन द्वारा कराया गया था। कार्यक्रम के आयोजन में श्री विष्णु त्यागी, अंकुर त्यागी, मनोज त्यागी, धर्मपाल त्यागी, अनुज त्यागी, ग्राम प्रधान पति अरुण त्यागी आदि ने भी अपना सहयोग दिया। इन सभी के अलावा गांव के निवासियों ने भी मूर्ती स्थापना के कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया। पूरा गाँव जय श्री राम व खाटूश्याम के जयकारो की ध्वनि से गूँज उठा। ग्रामवासियों ने भक्ति रस का आनंद उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here