Homeराज्यतेलंगानाहैदराबाद में खूंखार कुत्तों नें पाँच साल के मासूम को नोच-नोच कर...

हैदराबाद में खूंखार कुत्तों नें पाँच साल के मासूम को नोच-नोच कर मारा

हैदराबाद: हैदराबाद (Hyderabad) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। हैदराबाद (Hyderabad) में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने पाँच साल के एक बच्चे को घेर लिया और उसे नोच-नोच कर मार डाला। उसे अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंबरपेट के परिसर के एक सीसीटीवी कैमरे में घटना का दिल दहलाने वाले दृश्य कैद हो गया। निजामाबाद के रहने वाला गंगाधर यहाँ सिक्योरिटी गार्ड का काम करता हैं। गंगाधर जिस बिल्डिंग में सिक्योरिटी गार्ड हैं, वहीं पर कुत्तों ने उनके बच्चे पर हमला कर दिया।

सिक्योरिटी गार्ड का काम करता हैं पिता

जब उस पर हमला हुआ तब बच्चा प्रदीप अपने पिता के साथ काम पर गया था। वीडियो में बच्चा अकेला चलता नजर आ रहा है। तभी तीन कुत्ते बच्चे की ओर बढ़ते हुए आते हैं और उसे घेर लेते हैं। घबराया हुआ लड़का भागने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ते उसके पास आ जाते हैं और उसे जमीन पर धकेल देते हैं। फिर वे उसके कपड़े खींचने लगते हैं। बच्चा कुत्तों से बचने की कोशिस करता है लेकिन नाकाम रहता है।

जब भी वह उठने की कोशिश करता, कुत्ते उस पर हमला कर उसे नीचे गिरा देते। जल्द ही, वे पूरी तरह से उस पर हावी हो गए और उसे काट लिया। तीन छोटे कुत्ते दिखाई देते हैं और बड़े कुत्ते बच्चे को काटते रहते हैं और उसे एक कोने में खींच कर ले जाते हैं। तस्वीरों से लग रहा है कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं की गयी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वॉयरल

इस दिल दहला देने वाली घटना ने फिर से आवारा कुत्तों के खतरे को सामने ला दिया है, कई लोग सोशल मीडिया पर बच्चे पर हमले के दृश्य साझा कर रहे हैं और अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह घटना गुजरात के सूरत में आवारा कुत्तों के हमले के बाद चार साल के बच्चे की मौत के करीब दो हफ्ते बाद हुई है। इससे पहले, जनवरी में, बिहार के आरा में एक आवारा कुत्ते के काटने के बाद 80 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular