पटियाला: शंभू पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 6 लोगों को किया गिरफ्तार

0
36

पटियाला: पंजाब के पटियाला (Patiala) शहर में शंभू पुलिस ने अलग-अलग मामलों में ६ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में गोडाउन में से 24 एयर कंडीशनर चोरी करने वाले 4 लोगों को पाया गया है। जिनके पास से एसी और दो मोटरसाइकिल बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों में से दो इसी गोडाउन में वॉचमैन की नौकरी करते थे और कुछ समय पहले ही काम छोड़ चुके थे।

दूसरे मामले में पुलिस ने खरड़ निवासी दो व्यक्तियों पवनदीप और बलजीत को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 16000 नशे की गोलियां बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार पवनदीप से 11000 लोमोटिल की गोलीयां और बलजीत से 5000 ट्रमाडोल की गोलियां बरामद की गई है। पुलिस ने इन दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके इनका रिमांड हासिल कर लिया है। बता दें कि यह कार्यवाही कल ऑपरेशन सील के तहत की गई, जब नाकाबंदी के दौरान यह व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here