“छोड़ दे अपराध, नही तो होगी कठोर कार्यवाही”- नवागत पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा

0

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) में नवागत पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा (Devranjan Verma) ने पदभार सम्भाला है। अपना पद सँभालते ही नवागत पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने अपराधियों के लिए सन्देश दिया। उन्होंने कहा, “छोड़ दे अपराध नही तो होगी कठोर कार्यवाही।”

उन्होंने कहा कि बलिया में बेहतर कानून व्यवस्था लागू हो। पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। अब पीड़ितों को एसपी कार्यालय का चक्कर नही लगाने पड़ेंगे। पीड़ितों की थाने में ही सुनवाई होगी।

आपको बता दे कि बलिया के वर्तमान एसपी एस आनन्द DIG बनाये गए है। उनको DIG, UP, S.T.F बनाया गया है। जिसके बाद लखनऊ रेलवे में तैनात पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा (Devranjan Verma) को बलिया एसपी बनाया गया हैं। पदभार सम्भालते ही पुलिस अधीक्षक एक्शन में दिखे। उनके द्वारा देर रात विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 22 थानों के प्रभारी/थानाध्यक्ष द्वारा अपने-अपने थाने के सीमावर्ती थानो, जनपदों एवं राज्य के बार्डर के स्थानों पर चेकिंग की गयी। चेकिंग के दौरान एक अवैध चाकू, 950 ग्राम अवैध गांजा, चोरी की एक मोटर साईकिल व 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here