मणिपुर में बढ़ती हिंसा को देखते हुए एन बीरेन सिंह ने दिया बयान

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा, इसे (हिंसा को) बंद कीजिए वरना, परिणाम भुगतने होंगे।

0

मणिपुर (Manipur) हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) का बयान सामने आया है। उन्होंने लोगों को चेतावानी देते हुए कहा कि, अगर उन्होंने राज्य में हिंसा बंद नहीं की तो, उन्हें नतीजे भुगतने होंगे। उन्होंने रविवार रात पश्चिम इंफाल जिले में अज्ञात व्यक्तियों की ओर से अकारण हुई गोलीबारी में एक सैनिक के घायल होने पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) ने कहा, ‘इसे (हिंसा को) बंद कीजिए। वरना, परिणाम भुगतने होंगे।’

सीएम एन बीरेन सिंह (N Biren Singh) ने कहा कि, मैं हथियार थामे हुए लोगों से अपील करता हूं कि वे किसी पर हमला न करें और शांति बनाए रखें, जिससे हम राज्य में सामान्य हालात बहाल कर सकें।

मणिपुर में पिछले महीने मेइती और कुकी समुदाय के लोगों के बीच जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में शांति बहाल करने के लिए सेना और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

वही मणिपुर में हिंसा की घटनाएं थम नहीं रही हैं। हालही में खबर सामने आई थी कि विदेश राज्यमंत्री आरके रंजन सिंह के इंफाल स्थित घर पर पेट्रोल बम से हमला किया गया, जिसकी वजह से वहां आग लग गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

इस दौरान विदेश राज्यमंत्री आरके रंजन सिंह केरल के आधिकारिक दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि, शुक्र है कि रात में मेरे इंफाल स्थित घर में कोई घायल नहीं हुआ। बदमाश पेट्रोल बम लेकर आए थे और मेरे घर के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर को नुकसान पहुंचाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here