Homeन्यूज़क्राइमJharkhand: धनबाद जिले में प्रतिबंधित मांस मिलने पर तनाव

Jharkhand: धनबाद जिले में प्रतिबंधित मांस मिलने पर तनाव

रामनवमी के दिन प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद झारखंड के धनबाद के निरसा क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बन गई। इससे आक्रोशित ग्रामीण ने आरोपी के घर को तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी विवाद हुआ। अपराधी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया ओर उसे एक पेड़ से बांध दिया। यह घटना धनबाद के निरसा भुरकुंडा बाड़ी की है।

धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के भुरकुंडा बाड़ी क्षेत्र में आज प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। आक्रोशित लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और मारपीट कर पेड़ से बांध दिया। मौके पर जुटी भीड़ ने जमकर हंगामा किया और कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की।

घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करने का प्रयास किया। लेकिन लोग इतने आक्रोशित थे कि उनका पुलिस से भी विवाद हो गया। बाद में बल प्रयोग करके हालात को काबू में किया गया।

ग्रामीणों का कहना है। कि आए दिन इसी तरह से प्रतिबंधित मांस क्षेत्र में लाया और बेचा जा रहा है। आज रामनवमी के दिन भी खुलेआम प्रतिबंधित मांस बेचा जा रहा था। लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

मौके पर पहुंचे एसडीपीओ पीताम्बर खेरवार ने बताया कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। जो भी इसके लिए दोषी होंगे उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है। कि झारखंड में गौ हत्या और गौ मांस बेचने पर प्रतिबंध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular