Kaushambi: बैंक से रुपया निकालकर घर वापस जा रहे दंपत्ति से बदमाशो ने जबरन 50 हजार की लूट कर ली और मौके से फरार हो गये। लूट के बाद युवक ने पुलिस चौकी पहुंचकर इसकी शिकायत की।
कौशाम्बी (Kaushambi) के कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे के इंडियन बैंक (इलाहाबाद बैंक) के पास की है, जहाँ के नगर पालिका परिषद भरवारी परसरा निवासी दिलीप कुमार ने अपनी पत्नी के साथ इंडियन बैंक से 50 हजार रुपये निकाले और घर वापस जा रहे थे। कुछ बदमाश युवक के साथ बैंक से ही लग गए और सिंघिया में गली के अंदर जाकर उनसे जबरन रुपया लूट लिया।
पीड़ित युवक ने बताया कि उनकी पत्नी से बदमाशो ने जबरन रुपया छीन लिया। यह रुपया उन्होंने कर्ज वापस करने के लिए निकाला हुआ था। लूट की घटना के एक घंटे बाद युवक पुलिस चौकी सिंघिया पहुंचे और पुलिस को लूट की सूचना दी। लूट की घटना की सूचना मिलने के तत्काल बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।














