खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल का वीडियो आया सामने

वीडियो में अमृतपाल सिंह कहता हुआ नज़र आ रहा है कि, उसकी गिरफ्तारी ऊपर वाले के हाथ में है।

0
4

वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह फेसबुक लाइव करते हुए नज़र आ रहा है। फरार होने के बाद अमृतपाल सिंह का 40 मिनट का ये रिकॉर्डेड वीडियो सामने आया है।

इस वीडियो में अमृतपाल सिंह कहता हुआ नज़र आ रहा है कि, उसकी गिरफ्तारी ऊपर वाले के हाथ में है। कोई भी उसका बाल बांका नहीं कर सकता। बता दें कि, 18 मार्च को फरार होने के बाद खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का ये पहला वीडियो सामने आया है, जिसे उसने साझा किया है।

इस वीडियो में वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने सिख युवकों को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस की आलोचना की है। उसने ये भी कहा है कि, अगर पंजाब सरकार की मंशा मुझे अरेस्ट करने की होती तो पुलिस मेरे घर आती और मैं मान जाता।

सामने आयी इस विडिओ में देखा जा सकता खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह काली पगड़ी और शाल ओढ़े नजर आ रहा है। उसने ये कहा है कि, भगवान ने हमें गिरफ्तार करने के लिए भेजे गए ‘लाखों पुलिस’ के प्रयासों से बचाया। गौरतलब है कि, पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की है।

इस वीडियो में अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) बैसाखी पर सरबत खालसा बुलाने की मांग कर रहा है। सरबत खालसा पंथक संकट को हल करने के लिए विभिन्न सिख संगठनों की बुलाई हुई सभा को कहा जाता है।

इस अवसर पर पंथक संगठन आए हुए संकट का हल तलाशने के लिए विचार चर्चा करते हैं और जो भी फैसला होता है, तख्त साहिब के जत्थेदार कौम को उसका पालन करने के लिए आदेश देते हैं। सरबत खालसा श्री अकाल तख्त साहिब या किसी अन्य तख्त साहिब पर ही बुलाया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here