प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज की डेट में इंडिया के जाने-माने नेता में से एक है। वही आज के समय में उनके चाहने वालो की भी काफी लम्बी संख्या है। इसी कड़ी में उनके चाहने वालो में से एक ऐसे ही व्यक्ति की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जो लोगो के द्वारा खूब देखा जा रहा है, जिसमे एक शख्स प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर देख रोता हुआ नज़र आ रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, वायरल वीडियो में नजर आने वाले बुजुर्ग एक किसान हैं और वह खेतीबाड़ी कर अपना जीवन चलाते है। वायरल वीडियो में किसान भावुक होकर प्रधानमंत्री मोदी से कुछ बात करते हुए भी देखा जा सकता है। वीडियो में बुजुर्ग किसान अपनी बात कहते-कहते रोने लगते हैं।
बुजुर्ग प्रधानमंत्री की तस्वीर हुआ भाऊक
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखा जा सकता ही कि, एक बस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाई गई है। जहां एक किसान उनकी तस्वीर देखकर प्यार से किस करता है। किसान भावुक होकर प्रधानमंत्री मोदी से कुछ बोलता हुआ नज़र आ रहा है। किसान स्थानीय भाषा में कहता है कि, मुझे एक हजार रुपये मिल रहे थे, आपने मुझे 500 रुपये और दिलवाए। आपने हमारी स्वास्थय का देखभाल के लिए 5 लाख रुपये देने का फैसला किया। आप दुनिया जीत लेंगे, इस वीडियो को देखने के बाद भारतीय जनता पार्टी समर्थकों ने अपनी खुशी जाहिर की है।
आपको बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। कर्नाटक चुनाव की तारीखों का घोषणा हो चुका है। राज्य में 224 सीटों के लिए 10 मई को मतदान होगा। इसके बाद 13 मई को नतीजे आने है।


