Homeमनोरंजनबॉलीवुडकिरण खेर का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव

किरण खेर का कोविड-19 टेस्ट आया पॉजिटिव

Bollywood: अभिनेत्री और राजनीतिज्ञ किरण खेर (Kirron Kher) कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं और उन्होंने जल्द से जल्द उनके संपर्क में आए लोगों को टेस्ट कराने के लिए कहा है। अपने प्रशंसकों और अनुयायियों के साथ समाचार साझा करने के लिए उन्होंने 20 मार्च को अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ये जानकारी साँझा की। अपने नोट में किरण ने अपने संपर्क में आए लोगों से भी जांच कराने को कहा। किरण खेर को 2021 में मल्टीपल मायलोमा, एक प्रकार का ब्लड कैंसर होने का पता चला था।

किरण खेर का ट्वीट

किरण खेर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर खबर साझा की और लिखा, “मैंने कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। इसलिए जो कोई भी मेरे संपर्क में आया है कृपया अपना परीक्षण करवाएं।”

किरण खेर को ब्लड कैंसर हुआ

2021 में, किरण खेर (Kirron Kher) को मल्टीपल मायलोमा, एक प्रकार का रक्त कैंसर का पता चला था। कैंसर ठीक होने के बाद उन्होंने वापसी की। उन्हें रियलिटी शो, इंडियाज गॉट टैलेंट में एक जज के रूप में भी देखा गया था। उनके बेटे सिकंदर कई सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अक्सर प्रशंसकों को उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट करते रहे है।

किरण खेर की फिल्में

किरण खेर बॉलीवुड की बहतरीन अदाकाराओं में से एक है। किरण ने कई बॉलीवुड फिल्मों में यादगार परफॉर्मेंस दी हैं। किरण खेर ने ‘देवदास’, ‘रंग दे बसंती’, ‘हम तुम, दोस्ताना’, ‘मैं हूँ ना’ जैसी फिल्मों में अपने रोल्स के लिए लोकप्रियता हासिल की।

किरण खेर की शादी

किरण खेर (Kirron Kher) ने 1985 में एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) के साथ शादी की थी। इससे पहले उनकी शादी गौतम बेरी से हुई थी। 1981 में उनका एक बेटा सिकंदर खेर था। इस बीच, वर्कफ्रंट पर अनुपम ‘द वैक्सीन वॉर’ और ‘इमरजेंसी’ में नजर आएंगे। किरण भारत की सत्तारूढ़ पार्टी भारतीय जनता पार्टी की सदस्य हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular