प्रयागराज: नशे में गाली देने पर हत्या

आरोपी गिरफ्तार

0
42

Prayagraj: प्रयागराज (Prayagraj) आरोपी गिरफ्तारजिले के झूंसी थाना क्षेत्र में गुरुवार रात शादी का माहौल तब गम में बदल गया जब वहाँ मौजूद प्रॉपर्टी डीलर की हत्या नशे में गाली देने की वजह से कर दी गई। कुछ लोगों ने हमलावरों के नाम बताये जिस पर झूंसी पुलिस ने तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

विदेश में चलते थे गाड़ी

झूंसी निवासी 35 वर्षीय महेंद्र यादव प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। कोरोना काल से पहले महेंद्र (प्रॉपर्टी डीलर) विदेश में गाड़ी चलने का काम करते थे। कोरोना के बाद वह गांव में ही रहने लगे थे। जहाँ पर वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने लगे। गुरुवार शाम महेंद्र अपनी पत्नी ममता, भतीजी हर्षिता के साथ उसके गाँव में सुरेंद्र पटेल की बेटी की शादी में शामिल होने गया था। जहाँ उसका विवाद गाँव के पुटरू यादव से हो गया। पुटरू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू की और खाना बनाने वाले लोहे के छन्ना से सिर पर हमला किया गया, जिससे महेंद्र यादव का सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। पुलिस द्वारा सूचना पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौकाये वारदात पर पहुंचे। जहा पता चला की आरोपी वारदात को अंजाम देकर भाग गया है।

हिरासत में आरोपी

लेकिन अभी पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है जिसके बाद उनसे पूछताछ की जा रही है। मौकाए वारदात पर मौजूद लोगो ने हमलावरों के नाम बताये। जिसके आधार पर राजेंद्र (मृतक महेंद्र के भाई) ने पुटरू, मुस्सार यादव और राम अचल यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस की पूछताछ जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here