Hardoi: दबंगों के डर से गांव से पलायन को मजबूर हुआ परिवार

अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने सीओ बिलग्राम को दिया कार्यवाही का आदेश।

0
141

हरदोई: बीते एक सप्ताह से गांव छोड़कर रिश्तेदारी में रहने को मजबूर पीड़ित परिवार ने पुलिस के सामने गुहार लगाई है। दबंगों द्वारा घर के बीच आंगन से नाला निकालने का आरोप लगाया है। मना करने पर दबंगो ने मारपीट करना शुरू का दिया। इस मामले पर पीड़िता परिवार मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी न्याय की गुहार लगा चुका है।

वही, हरदोई की मल्लावां पुलिस द्वारा अब तक कोई भी कार्यवाही ना होने पर पीड़िता के परिवार वालो ने उन पर आरोप लगाए है। यह मामला हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र के धनसिंह पुरवा का है। जहाँ दबंगो द्वारा परेशान किये जाने पर पीड़िता का पूरा परिवार रिश्तेदारी में रह रहा है। वही इस मामले से परेशान होकर पीड़ित परिवार ने आत्महत्या तक करने की बात कह दी है। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में न्याय की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here