प्रयागराज: बुजुर्गों के ऊपर भर – भरा कर गिरी कच्ची दीवार

दबकर हुई मौत

0

Prayagraj: पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली गांव में मंगलवार के दिन मजदूरी करने गए दो बुजुर्गों के ऊपर भर – भरा कर कच्ची दीवार गिर गई, जिसमें दबकर एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे मजदूर को इलाज हेतु अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बुजुर्गों की मौत की खबर सुनकर पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर उपेंद्र प्रताप सिंह दल – बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। यथास्थिति का जायजा लेने के बाद लाश का पंचनामा भरकर पोस्ट मार्टम हेतु भेज दिया और अग्रिम कार्यवाही में जुट गए।

जानकारी के अनुसार चरवा थाना क्षेत्र के रतगहां गांव निवासी शारदा प्रजापति उम्र लगभग 56 वर्ष एवं रसूलपुर गांव निवासी लालचंद्र कोरी उम्र लगभग 60 वर्ष। उक्त दोनो बुजुर्ग पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बमरौली गांव में झगडू लाल के यहां कच्ची दीवार गिराकर पक्की दीवार का निर्माण कार्य करने गए थे। कच्ची दीवार गिराते समय दोनों बुजुर्गों के ऊपर भर – भरा कर दीवार गिर गई, जिसमें दबकर एक बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे बुजुर्ग को इलाज हेतु ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। दोनों बुजुर्गों की मौत होने की खबर सुनकर परिजनों के बीच हड़कंप मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here