Homeराज्यचंडीगढ़ | ChandigarhPunjab: हरजोत सिंह बैंस जल्द होने वाले है घोड़ी पर सवार

Punjab: हरजोत सिंह बैंस जल्द होने वाले है घोड़ी पर सवार

पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) जल्द घोड़ी पर सवार होने वाले है। हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) 32 साल के हैं और अब वह शादी के पवित्र बंधन में बढ़ने वाले है।

ज्योति यादव इस समय एसपी हेडक्वार्टर मानसा में तैनात हैं

हरजोत सिंह बैंस की शादी 2019 बैच की आईपीएस डॉ. ज्योति यादव (Dr. Jyoti Yadav) से हो रही है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और आईपीएस डॉ. ज्योति यादव की शादी पंजाब में खूब चर्चा में है। आईपीएस ज्योति यादव इस समय एसपी हेडक्वार्टर मानसा में तैनात हैं और उनका परिवार गुरुग्राम में रहता है।

दोनों इसी महीने सात फेरे लेने वाले है। आनंदपुर साहिब में रीति-रिवाजों के साथ कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और आईपीएस डॉ. ज्योति यादव की शादी होगी। फ़िलहाल शादी की तैयारियां काफी जोरो- शोरो से शुरू हो चूका है।

हरजोत सिंह की शादी में कई बड़े नेता होंगे शामिल

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) की शादी में कई राजनीतिक हस्तियां शामिल हो सकती हैं। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। इस शादी समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पंजाब सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) के साथ दिल्ली और पंजाब के कई मंत्री शामिल हो सकते हैं। आम आदमी पार्टी के नेताओं के साथ अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी आ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular