Rampur: वन विभाग ने किया जहरीले सांप का रेस्क्यू

रामपुर के कलेक्ट्रेट परिसर के हॉल में जहरीला सांप देखा गया। जिसके बाद उसकी मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी गई।

0

उत्तर प्रदेश के रामपुर के कलेक्ट्रेट परिसर के हॉल में जहरीला सांप देखा गया। जिसके बाद उसकी मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचने के बाद हॉल में कई घंटे से फसें सांप का रेस्क्यू कर और उसे सकुशल अपने कब्जे में लिया गया।

बता दे कि, रामपुर कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर लोहे के पाइप का गड्ढा है। जिसमें कुछ कलेक्ट्रेट कर्मियों ने सांप की मौजूदगी का एहसास किया। जब सांप पर नजर पड़ी तो वह कोबरा प्रजाति का था जिसके चलते लोगों में अफरा तफरी मची रही। सांप की मौजूदगी कलेक्ट्रेट में थी लिहाजा फिर इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।

डीएफओ राजीव कुमार के निर्देशन में वन कर्मियों की एक टीम को मौके पर भेज दिया गया। जिसके बाद टीम ने काफी देर मशक्कत करने के बाद सांप का रेस्क्यू किया और उसे सकुशल गड्ढे से बाहर निकाला। जहरीला सांप कोबरा प्रजाति का बताया गया है जिसने बाहर निकलने के बाद अपने कड़े तेवर दिखाते हुआ अपना फन भी फैलाया लेकिन वन विभाग की टीम ने अपने सूझबूझ से उसे कब्जे में ले लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here