दक्षिण अफ्रीका में गैस रिसाव से कई लोग घायल, सोलह की मौत

जोहानिसबर्ग शहर के पास स्थित बोक्सबर्ग में एक सिलेंडर से जहरीली गैस का रिसाव होने से तीन बच्चों और पांच महिलाओ सहित सोलह लोगो की जान चली गयी।

0

दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग (Johannesburg) शहर के पास स्थित बोक्सबर्ग (Boksburg) में एक सिलेंडर से जहरीली गैस का रिसाव होने से तीन बच्चों और पांच महिलाओ सहित सोलह लोगो की जान चली गयी। मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना में मृतकों की संख्या इससे कहीं ज्यादा 24 बताई गई है।

हालांकि, पुलिस और इमरजेंसी सेवाओं द्वारा बताई गई मृतक संख्या में इतना अंतर क्यों है, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पैरामेडिक्स की सहायता से कुछ लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया है।

दक्षिण अफ्रीका की पुलिस ने बुधवार को बताया कि हादसा जोहानिसबर्ग के पूर्वी इलाके में बोक्सबर्ग शहर में एक बस्ती में हुआ। इमरजेंसी सेवाओं के प्रवक्ता विलियम नतलाडी ने बताया कि, एंजेलो बस्ती में एक झोपड़ी में रखे गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण यह हादसा हुआ। रिसाव अब बंद हो गया है और बचाव कर्मी घटनास्थल पर हताहतों की तलाश कर रहे हैं।

विलियम नतलाडी ने कहा, “शव घटनास्थल और उसके आसपास पड़े हैं। जांचकर्ता और विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। शुरुआती जानकारी से पता चला है कि गैस का इस्तेमाल ‘अवैध खनन गतिविधियों के हिस्से के रूप में’ किया जा रहा था।” वही घायलों में 4 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल भर्ती हुए लोगो का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here