एसपी कौशाम्बी ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, किया निरीक्षण

0
SP Kaushambi

कौशाम्बी: आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी (SP Kaushambi) बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन कौशांबी में साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी। तदुपरान्त निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया। उन्होंने बेहतर टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की। साथ ही परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु दौड़ लगवाई गयी। सभी जवानों से ऑप्टिकल्स (दीवार कूदना, मंकी रोप, रस्सा चढ़ना, फायर मैन लिफ्ट इत्यादि) का अभ्यास कराया गया तथा सभी जवानों से शस्त्राभ्यास भी कराया गया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक (SP Kaushambi) बृजेश श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन स्थित समस्त शाखाओं, क्वार्टर गार्ड, पीआरवी वाहनों, डीसीआरबी कार्यालय, डायल-112 एवं एमटी शाखा तथा जिम का निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा साफ-सफाई हेतु कड़े निर्देश दिए गए। साथ ही भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here