Delhi-NCR में मौसम होगा खुशनुमा, आज रात से होगी झमाझम बारिश

दिल्ली और आस पास के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है। जिसकी वजह से उमस बनी हुई है। वही मौसम विभाग ने 25 से 27 जून तक तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

0

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में उमस के साथ गर्मी से परेशान लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान बताते हुए कहा कि, आज रात से बारिश शुरू होने वाली है। इसके बाद रविवार से मौसम पूरी तरह से बदल जाएगा और साथ ही दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) में तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि, 25 जून से लेकर 27 जून तक बारिश होगी।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली और आस पास के इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है। जिसकी वजह से उमस बनी हुई है। लोगों को इसकी वजह से परेशानी हो रही है लेकिन मौसम विभाग ने पहले ही 25 से 27 जून तक तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर में तापमान में गिरावट आनी शुरू होगी।

आशंका है कि, 28 जून तक दिल्ली और एनसीआर में मानसून की एंट्री हो सकती है। वही दिल्ली-एनसीआर में शनिवार की शाम को बारिश हो सकती है। आज यानि शनिवार से बारिश का सिलसिला शुरू हुआ तो मंगलवार तक लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 37.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

वही हरियाणा में मानसून की तारीख 30 जून तय है। कई बार मानसून जुलाई के पहले हफ्ते में भी आया है। मौसम वेबसाइट स्काईमेट ने भी दावा किया है कि, 30 जून के आसपास मानसून हरियाणा में दस्तक दे जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here