Ballia: उचक्कों ने एक सर्राफा व्यापारी के बाइक की डिग्गी में रखे लाखों के जेवर उड़ाए

बलिया शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्वर्ण व्यवसायी की बाइक से उचक्कों ने लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।

0

खबर बलिया के थाना कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर से है। जहां उचक्कों ने एक सर्राफा व्यापारी की बाइक की डिग्गी में रखे लाखों के जेवर उड़ा दिया। जिसके बाद पुरे इलाके में हड़कम्प मच गया। यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर इलाके का है। वही चोरी की ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी जिसके बाद हड़कम्प मच गया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि, प्रदीप वर्मा सर्राफा व्यापारी है, जिसकी शहर के बहादुरपुर इलाके में ओम ज्वेलर्स नाम से दुकान है। सर्राफा व्यापारी प्रदीप घर से अपनी दुकान पहुंचा। उसने दुकान के सामने अपनी बाइक खड़ी की। जिसकी डिग्गी में आभूषणों से भरा थैला था। सर्राफा व्यापारी की बाइक की डिग्गी में रखे जेवरों से भरे थैले को एक युवक ने निकाला और रफूचक्कर हो गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here