Banda: अपने ही बेटे व बहू की हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

13 जून की रात्रि में थाना नरैनी के बरसड़ा मानपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपने बेटे व बहू की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी।

0

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र व क्षेत्राधिकारी नरैनी नितिन कुमार के निकट पर्यवेक्षण में 25 जून को थाना नरैनी पुलिस द्वारा थाना नरैनी क्षेत्र के बरसड़ा मानपुर में 13 जून को बेटे व बहू की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वाले पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरतलब है कि, 13 जून की रात्रि में थाना नरैनी के बरसड़ा मानपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपने बेटे व बहू की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद अभियुक्त फरार हो गया था जिसके संबंध में थाना नरैनी पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। वही 25 जून को अभियुक्त को पन्ना जिले के अजयगढ़ के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया। जहाँ गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में पता चला कि, ग्राम बरसड़ा मानपुर के रहने वाले देशराज पुत्र रामप्रसाद उम्र लगभग 58 वर्ष की पूरी जमीन पर उसका बेटा मन्नूलाल व बहू चुन्नी ने कब्जा कर रखा था जबकि वह जमीन को बेचना चाहता था।

बेटे व बहू उसे खाना-पीना नहीं देते थे और उसे अलग खाना बनाना पड़ता था। उसकी पत्नी भी उसके बेटे व बहू का ही साथ देती थी। इसी आवेश में आकर उसने घर के बाहर सोते समय बेटे व आंगन में सो रही बहू की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और आलाकत्ल को केन कैनाल भड़ेहा के पास झाड़ियों में छुपाते हुए वहां से फरार हो गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी को बरामद कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here