मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) द्वारा मध्य प्रदेश की बहनों को एक और सौगात देते हुए लाडली बहना योजना का लाभ दिया गया। जिसमें राणापुर नगर की नगर पालिका द्वारा वार्ड क्रमांक 1 में इसका शुभारंभ किया गया। इस योजना का लाभ प्रत्येक नगर की बहनों तक पहुंचे यह नगरपालिका अध्यक्ष का एकमात्र लक्ष्य है। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा अपने वार्ड में इस प्रकार का कैंप लगाकर महिलाओं के लिए इस योजना की शुरुआत की गई।
इस कार्यक्रम की शुरुआत शनिवार (25 मार्च) से प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के फोटो पर फुलहार और दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिसमें उपस्थित CMO कमलेश गोले नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला नलवाया व अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप नलवाया, नगर के पार्षद कनुभाई प्रजापत, मांगीलाल गाहरी, सुरेश वागुल जी, मंडल महामंत्री लाला गाहरी,आदि नगरपालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम 11 बजे सुबह से शुरू हुआ। इसमें नगर पालिका द्वारा लाडली बहनो को असुविधा ना हो इस लिए टेंट लगाया और साथ ही कुर्सियां लगाकर उन्हें बैठने की व्यवस्था दी गई। वही उनके जलपान की व्यवस्था भी की गई। वार्ड नंबर 1 में इस प्रकार की व्यवस्था देकर नगर पालिका द्वारा लाडली बहना योजना के फॉर्म बहनों द्वारा स्वयं भरकर जमा किए गए।
जिससे इन बहनों को कोई परेशानी ना हो इस तरह की व्यवस्था राणापुर के प्रत्येक वार्ड में दी जाए और इस योजना से कोई भी बहन वंचित ना हो ऐसा नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला नलवाया का अथक प्रयास है और इस योजना का लाभ हर बहना तक पहुंचे इसके लिए भरसक प्रयास किए जाएंगे साथ ही इस योजना में वार्ड नंबर 1 की बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।


