Hapur: शिक्षिका को मार पीटकर घर से निकाला

0
50

Hapur News: दहेज में मांगे गए पांच लाख रुपए और कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने शिक्षिका को जमकर पीटा और घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत महिला ने SP से की। जिसके बाद आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

पिलखुवा की आर्य नगर की रहने वाली बरखा सिंह ने बताया कि वह जिला बुलंदशहर के गांव दरवेशपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। 11 नवंबर 2021 को उसकी शादी बुलंदशहर के रहने वाले रजनीश के साथ हुई थी। रजनीश गुलावठी में बैंक आफ बड़ौदा में सहायक मैनेजर के पद पर तैनात हैं। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज़ के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। इसके साथ ही ससुराल वालो और उसके पति ने उसे दहेज़ क लिए परेशान करना शुरू कर दिया।

16 मार्च 2022 को उसके ससुराल वालो ने बरखा को बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया। पुलिस में रिपोर्ट करने पर उसे जलाकर जान से मारने की धमकी भी दी । एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि महिला के शिकायत करने पर उसके ससुराल वालो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है जिसमे उसके सास-ससुर, पति और ननद भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here