राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर किया पद संचलन

सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए स्वयं सेवक

0
31

कौशाम्बी: हिन्दू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए स्वयं सेवक ने मुख्यालय में पद संचलन किया। जिसमें डायट मैदान से मंझनपुर तहसील परिसर तक यात्रा निकाली गई। कस्बे में जगह जगह लोगों ने फूल बरसा कर यात्रा का अभिवादन किया। वहीं बाल स्वयं सेवको ने वाद्य यंत्रों से धुन निकाल यात्रा का नेतृत्व किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र शारीरिक शिक्षा प्रमुख संतोष जी रहे। जबकि विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला संघचालक केदारनाथ, सह विभाग संचालक सीताराम केसरी मौजूद रहे।

इस मौके पर बोलते हुए संतोष जी ने कहा कि संघ ने भारत की मजबूती के लिए काम किया है। अपने जन्म के साथ इस शताब्दी वर्ष तक संघ ने जमीन से उठकर पूरे भारतवर्ष में अपनी शाखाएं मजबूत की है। संघ के विभिन्न आयाम हैं जो समाज में जाकर अपनी भूमिका को आज निभा रहे हैं। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज भारत राष्ट्र में हिंदू धर्म को मजबूत करने का काम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कर रहा है। डाइट मैदान से शुरू हुआ इस पद सेम संचलन में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। यह यात्रा डाइट मैदान से होते हुए चौराहे के बाद मंझनपुर नगर का भ्रमण कर वापस डाइट मैदान में समाप्त हुई।

इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अवधेश नारायण शुक्ला, आद्या पाण्डेय, राकेश पाण्डेय, सुधीर मिश्रा, वेद प्रकाश सत्यार्थी, चक्रेश मिश्रा, चन्द्र दत्त शुक्ला, आलोक शुक्ला, ज्ञान स्वरूप मिश्रा, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here