कौशाम्बी: बालू लेने गया ट्रैक्टर बिजली खंभे से टकराया

चालक की जलकर हुई मौत

0
Kaushambi

Kaushambi: पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बालू घाट कटरी बालू लेने गए ट्रैक्टर चालक का ट्रैक्टर बिजली खंभे से टकरा गया, जिससे ट्रैक्टर में आग लग गई और ट्रैक्टर चालक जल गया है, जिससे उसकी मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनाक्रम के मुताबिक बीरेंद्र पटेल उम्र 23 वर्ष पुत्र शिवमूरत पटेल निवासी चैनी का पुरवा लाल गोपाल गंज जनपद प्रयागराज अपना ट्रैक्टर ट्राली लेकर मंगलवार को यमुना नदी के कटरी बालू घाट बालू लादने गया था। बालू की पर्ची कटा कर चालक जैसे ही नीचे बालू लोड करने जा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली बिजली खम्भे से टकरा गयी। बिजली खंभे से ट्रैक्टर ट्राली टकरा जाने के बाद ट्रैक्टर ट्राली में आग लग गई और चालक उसी में जल गया। इस दर्दनाक हादसे की जानकारी मिलते ही बालू घाट पर मजदूर और ठेकेदार पहुंचे।

मामले की सूचना चालक के परिजनों व पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के छोटे-छोटे दो बच्चे हैं। मामले की जानकारी जैसे ही परिवार तक पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here