कोश्यारी ने राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने की इच्छा प्रधानमंत्री को जताई है

राजभवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य कामों में लगाना चाहते है|

0
21

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेटर लिखा है| उन्होंने अपने इस पत्र में प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि, वो उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर दें|

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का यह फैसला राजनीति के जानकारों के लिए चौका देने वाला है| बता दें कि, कुछ दिन पूर्व महाराष्ट्र के विपक्षी दलों ने भगत सिंह कोश्यारी पर कथित तौर पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था|

राजभवन द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य कार्यो में इत्मीनान से बीताने की इच्छा व्यक्त की है|

भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा कि, “महाराष्ट्र जैसे महान राज्य – संतों, समाज सुधारकों और बहादुर सेनानियों की भूमि के राज्य सेवक या राज्यपाल के रूप में सेवा करना मेरे लिए पूर्ण सम्मान और सौभाग्य की बात थी|”

कुछ दिन पूर्व ही महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने कहा था कि, राज्यपाल बनने के बाद वह खुश नहीं हैं और उन्हें लगता है कि वह सही स्थान पर नहीं हैं| भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था कि, मैं दुखी हूं, खुश नहीं हूं|

उन्हें खुशी और सही जगह तभी महसूस होती है| जब राजभवन में संन्यासी आते हैं| भगत सिंह कोश्यारी ने ये बात जैन समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान कही थी| उन्होंने सरकार से भविष्य में तीर्थ उद्योग लगाने का भी अनुरोध किया था|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here