पार्टी से निकाले जाने के बाद रोली तिवारी मिश्रा ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

रोली तिवारी ने कहा, सनातन धर्म के स्वाभिमान प्रभु श्रीराम के सम्मान के लिए ऐसे हजारों निष्कासन मुझे स्वीकार हैं।

0
51

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह एवं पूर्व प्रवक्ता रोली तिवारी मिश्रा (Roli Tiwari Mishra) को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में सरिक होने का आरोप है। इस पर रोली तिवारी मिश्रा ने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है और अखिलेश यादव पर तंज कसा है।

रामद्रोहियों के खिलाफ आवाज उठाती थी उठाती रहूंगी: रोली तिवारी

रोली तिवारी मिश्रा (Roli Tiwari Mishra) ने ट्वीट किया कि, 6 वर्षों की निष्ठा के इस पुरस्कार के लिए आभार आदरणीय अखिलेश यादव जी। उन्होंने आगे कहा कि, राष्ट्रद्रोहियों, सनातन धर्मद्रोहियों, रामद्रोहियों के खिलाफ आवाज उठाती थी उठाती रहूंगी। सनातन धर्म के स्वाभिमान प्रभु श्रीराम, श्रीरामचरितमानस के सम्मान के लिए ऐसे हजारों निष्कासन मुझे स्वीकार हैं।

रोली तिवारी ने स्वामी प्रसाद पर साधा निशाना

ऋचा सिंह ने प्रयागराज पश्चिम विधानसभा से 2017 और 2022 का विधान सभा चुनाव लड़ा था। हार के बाद वह लगातार पार्टी के खिलाफ बयानबाजी कर रही थीं। इसी तरह पूर्व प्रवक्ता व आगरा दक्षिण से पार्टी प्रत्याशी रहीं डॉक्टर रोली तिवारी मिश्रा (Roli Tiwari Mishra) ने स्वामी प्रसाद मौर्य का बयान आने के बाद निरंतर बयानबाजी कर रही थीं।

पिछले दिनों उन्होंने एक ट्वीट में लिखा था कि, स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ अखिलेश यादव हैं। मेरे पास बांके बिहारी हैं। अब देखना यह है कि कौन सा अहीर का छोरा किस पर भारी है। इस ट्वीट के बाद महिला सभा की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने कड़ी आपत्ति जताई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here