नोएडा में अलग-अलग स्थानों से दो किशोरियां गायब

0
noida

नोएडा में अलग-अलग स्थानों से दो किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है और किशोरियों की तलाश पुलिस कर रही है। अपहरण होने से पूर्व एक किशोरी सेक्टर-33 के एक घर में घरेलू सहायिका का काम करती थी।

अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज


मूल रूप से जनपद हमीरपुर निवासी दिनेश (काल्पनिक नाम) ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन उसके चाचा चाची के साथ गिझोड गांव में किराए पर रह रही थी। वह सेक्टर-33 के एक घर में घरेलू सहायिका का काम करती थी। बीते दिनों वह घर से काम करने के लिए निकली थी इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here