HomeमनोरंजनबॉलीवुडUNICEF इंडिया के नेशनल एम्बेसडर बने आयुष्मान खुराना

UNICEF इंडिया के नेशनल एम्बेसडर बने आयुष्मान खुराना

UNICEF: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने बीते कुछ वक़्त में अपने अभियन से सभी को इंप्रेस किया है। वे किसी भी रोल को इस इंटेंसिटी के साथ प्ले करते हैं कि लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते। आजकल के आम इंसान की कहानी आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की मूवी में देखने के लिए मिल रही है। उनके साथ हर एक शख्स रिलेट करना बहुत पसंद करता है। अब एक्टर के हाथ एक और बड़ी सफलता लग चुकी है। अब आयुष्मान खुराना UNICEF (युनाइटेड नेशन इंटरनेशनल चिल्ड्रेन इमरजेंसी फंड) के ब्रांड एम्बास्डर बन गए है।

UNICEF इंडिया ने प्रसिद्व बॉलीवुड स्टार, आयुष्मान खुराना को राष्ट्रीय दूत के तौर पर नियुक्त करने का एलान कर दिया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म स्टार ने हर बच्चे के जीवित रहने, फलने-फूलने, सुरक्षित रहने के अधिकारों को सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके फैसलों में उनकी आवाज को बढ़ावा देने के लिए यूनिसेफ के साथ हाथ भी मिला लिया है। आयुष्मान पहले से ही सामाजिक कार्यो से जुड़े रहे हैं और अब एक्टर को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।

आयुष्मान खुराना ने जाहिर की खुशी

सम्मान समारोह में बोलते हुए, आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने कहा कि- यूनिसेफ इंडिया के साथ एक राष्ट्रीय दूत के तौर पर बाल अधिकारों की वकालत को आगे बढ़ाना वास्तव में मेरे लिए सम्मान का विषय है। इंडिया में बच्चे व किशोर जिन मुद्दों का सामना कर रहे हैं उनके प्रति मैं जुनूनी हूँ। बता दें कि यूनिसेफ के सेलिब्रिटी एडवोकेट होने के नाते, मैंने बच्चों के साथ संवाद किया है और इंटरनेट सुरक्षा, अभद्र भाषा, फोटोज व धमकियों से इंटरनेट पर तंग करना, मानसिक स्वास्थ्य, और लैंगिक समानता पर भी बात कर चुके है। यूनिसेफ के साथ इस नई भूमिका में, मैं बाल अधिकारों के लिए दृढ़ आवाज बनाए रखने वाला हूँ। विशेष तौर पर सबसे अधिक संवेदनशील बच्चों के लिए, वो मुद्दे जो उन्हें सबसे अधिक प्रभावित करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular