लखनऊ के चिनहट में हुआ बड़ा हादसा, तीन लोगो की हुई मौत

तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई है। इस सड़क हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई।

0
62

Lucknow: यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के चिनहट में एक बहुत बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहाँ तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई है। इस सड़क हादसे में तीन लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायल हुए लोगो को अस्पताल पहुँचाया गया। जिसमे तीन लोगो को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। वही एक व्यक्ति का इलाज चल रहा है।

शादी समारोह से लौटते समय लखनऊ के चिनहट में हुआ बड़ा हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ (Lucknow) के चिनहट में देर रात एक बजे शादी से लौटते समय अनियंत्रित कार फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। बोलेरों कार में फंसे चार व्यक्तियों को वहाँ पर मौजूद लोग और पुलिस की सहायता से वाहन का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। जिसके बाद तुरंत उन घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ एक युवक की अस्पताल पहुँचने पर मौत हो गई। जबकि तीन युवकों की हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

घायल हुए सभी लोग लखनऊ के रहने वाले है

ट्रामा सेन्टर पहुँचने के बाद उसने से दो अन्य घायल हुए युवकों की मौत हो गई। इस हादसे के मृतकों की पहचान प्रांशु शुक्ला, अमित कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक की पहचान हर्ष शुक्ला के रूप में हुई। यह सभी लोग लखनऊ के ही रहने वाले है। जबकि कार अमित कुमार के नाम से है। दो दिसंबर 2022 को ट्रांसपोर्ट नगर आरटीओ में रजिस्टर हुई है।

DCP उत्तरी सैय्यद कासिम आब्दी ने बताया कि, रात एक बजे कार सवार सभी अयोध्या से शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी कार अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। वहा मौजूद लोगो की मदद से कार का दरवाजा तोड़कर चारों युवकों को बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here