Bokaro: चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश

चोरों ने पुलिस की नाक में कर रखा था दम।

0
43
Bokaro

Bokaro: कसमार (Kasmar) थाने के इलाके में चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कसमार में चोरी की दो घटनाओं में पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। चोरी हुए इलेक्ट्रॉनिक्स, बरतन, सोना व अन्य सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है।

थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता के मुताबिक 17 दिसंबर को कसमार सर्किल के सहायक नजीर कुमार गौतम अपने परिवार के साथ बेरमो के लिए निकले थे। इसी बीच आरोपी ने रात में घर का ताला तोड़ कर अंदर रखा सोना, चांदी, नकदी समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया था।

पुलिस चला रहे छापामार अभियान

वहीं, कसमार (Kasmar) स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक अशोक रजवार के घर से कई सामानों की चोरी कर ली थी। जिसके बाद थाने में चोरी की घटना का मामला दर्ज करवाया था। बोकारो एसपी की अध्यक्षता में पुलिस टीम का गठन किया गया था, जिसके बाद लगातार चोरों को पकड़ने के लिए छापामारी अभियान चलाया जा रहा था।

आरोपियों ने कबूली चोरी की घटना

कसमार (Kasmar) मोचरो निवासी भोला दास के दोनों पुत्र रतन कुमार दास, आशिक दास, बगदा निवासी माधव स्वर्णकार, टांगटोना निवासी तिलेश्वर महतो व कोचागोंडा निवासी नेपाल महतो के पुत्र धनेश्वर महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने चोरी की बात कबूल ली।

सामान भी किया गया बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक गिटार, सोना (गला हुआ), मोबाइल, एक सैमसंग एलईडी टीवी, तीन टुलु पंप, एक मोटर पंप, कांसा एवं पीतल के 16 बर्तन के अलावा दो ग्राइंडर कटर मशीन भी बरामद कर लिया। छापामारी दल में जरीडीह पुलिस इंस्पेक्टर शंकर कामती, थाना प्रभारी रमाकांत गुप्ता, एसआई रमेश वर्णवाल, अनिल कुमार, धीरज कुमार, कार्तिक पाहन, एएसआई संजय उरांव वह तकनीकी सेल सहित रिजर्व बल के जवान शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here