Homeन्यूज़Ghulam Nabi Azad ने प्रधानमंत्री की जमकर की तारीफ

Ghulam Nabi Azad ने प्रधानमंत्री की जमकर की तारीफ

डेमोक्रेटिक आजाद पार्टी (Democratic Azad Party) के प्रमुख गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उदार बताते हुए कहा कि, विपक्ष के नेता के तौर पर मैंने उनका कई बार विरोध किया लेकिन उन्होंने कभी भी बदले की भावना नहीं रखी। उन्होंने हमेशा ही एक राजनेता जैसा व्यवहार रखा।

उसके लिए मुझे मोदी को श्रेय देना चाहिए: गुलाम नबी

गुलाम नबी आजाद ने कहा, “मैंने उनके साथ जो किया, उसके लिए मुझे मोदी को श्रेय देना चाहिए। वह बहुत उदार हैं। विपक्ष के नेता के रूप में मैंने उन्हें किसी भी मुद्दे पर नहीं बख्शा, चाहे वह धारा 370 हो या सीएए या हिजाब।”

गुलाम नबी ने कहा कि, “मैंने उनके कई बिल योजनाओं को पूरी तरह से फेल कर दिया लेकिन उन्होंने कभी भी बदले की भावना से नहीं बल्कि एक राजनेता के तौर पर ही व्यवहार किया। उन्होंने इसका बदला नहीं लिया और इसके लिए मुझे उनकी तारीफ़ करनी चाहिए।”

मैं ही अकेला हूं, जिसने अपनी पार्टी बनाई है : गुलाम नबी

पूर्व कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने इसके साथ ही कहा कि, कांग्रेस में रहने के दौरान उनपर और G-23 ग्रुप के नेताओं पर बीजेपी के करीबी होने का आरोप लगा था। गुलाम नबी ने कहा कि, ऐसा आरोप लगाने वाले लोग मुर्ख हैं। अगर G-23 ग्रुप बीजेपी का प्रवक्ता होता तो पार्टी उन नेताओं को सांसद, महासचिव और प्रवक्ता और पार्टी में पदाधिकारी क्यों बनाती?

उन्होंने आगे कहा कि, “ग्रुप में शामिल नेताओं में से केवल मैं ही अकेला हूं, जिसने अपनी पार्टी बनाई है और बाकी के नेता वहीं हैं। इसलिए इस तरह के आरोप बेहद ही दुर्भावनापूर्ण, अपरिपक्व और बचकाने हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular