दिल्ली: शुक्रवार (31 मार्च) की सुबह नौ बजे थाना शास्त्री पार्क (Shastri Park) में पीसीआर कॉल आई कि, शास्त्री पार्क स्थित एक माकन में आग लग गयी है। जहाँ सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 3 घायलों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल (Jag Pravesh Chandra Hospital) ले जाया गया। मरने वालों में 4 वयस्क पुरुष, 1 वयस्क महिला और एक डेढ़ साल का बच्चा है।
आग में झुलसे 2 लोगों का जग प्रवेश चंद्र हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में एडमिट लड़की की उम्र 15 साल है और पुरुष की उम्र लगभग 45 वर्ष है। करीब 22 साल के 1 पुरुष को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।
पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला है कि, मच्छर भगाने वाली क्वाइल जलती हुई गद्दे पर गिरी। जिससे पूरे कमरे में आग लग गई और धुआं चारो तरफ फ़ैल गया। इसकी चपेट में आने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मृत्यु हो गयी।


