Rajasthan: एक और श्रद्धा जैसा कांड, प्रेमिका के शव के टुकड़े-टुकड़े कर कुएँ में फेंका

राजस्थान के नागौर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका की निर्ममता से हत्या कर उसके शव के कई टुकड़े कर गांव के कुओं में फेंक दिया।

0
40
Another Shraddha-like incident

Rajasthan: इन दिनों लगातार प्रेम में हत्या के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। कहीं लिव-इन रिलेशनशिप से छुटकारा पाने के लिए अपने पार्टनर की हत्या कर रहे है। तो कहीं अवैध संबंध में शादी का दबाव बनने पर अपनी प्रेमी-प्रेमिका को मौत के घाट उतार रहे है। इसी कड़ी में राजस्थान (Rajasthan) के नागौर जिले से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है। इस घटना में एक युवक ने शादी का दबाव बनाने पर अपनी प्रेमिका की निर्ममता से हत्या कर दी। फिर उसने उसके शव को कई टुकड़ों में काट दिया और राजस्थान (Rajasthan) के नागौर जिले में कई जगह पर फेंक दिया। यह मामला दिल्ली के भयावह श्रद्धा वाकर हत्याकांड की याद दिलाती है।

युवती बना रही थी शादी का दबाव

बताया जा रहा है कि युवती आरोपी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। पीड़िता के परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद मामला प्रकाश में आया। राजस्थान (Rajasthan) पुलिस गुमशुदगी की जांच में जुटी और आरोपी अनूपराम को पकड़ लिया, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पीड़िता के शरीर के अंगों को डेरवा गांव के पास एक कुएं में फेंक दिया था। 25 दिन बीत जाने के बाद भी शव के टुकड़े बरामद किए जा रहे है।

शवों के टुकड़ों की तलाश में ड्रोन कैमरे

ऑपरेशन के लिए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को भी लगाया गया था। और पीड़िता के शरीर के अंगों का पता लगाने के लिए ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया गया था। पीड़िता गुड्डी नागौर जिले के श्री बालाजी थाना क्षेत्र के बालासर गांव की एक विवाहिता थी। 20 जनवरी को युवती अपनी ससुराल मुंडासर जाने की बात कहकर मायके से निकली थी।

पुलिस को मिला युवती का बाल और जबड़ा

हालांकि, जब उससे घंटों बाद संपर्क किया गया, तो उसका मोबाइल फोन बंद था।करीब दो दिन बाद पीड़िता के परिजन पुलिस के पास पहुंचे। तलाशी के दौरान पुलिस को 28 जनवरी को नागौर शहर के मालवा रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय के पीछे झाड़ियों में युवती के कपड़े, बाल और जबड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने लापता युवती की शव के टुकड़ों की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है

पूछताछ में आरोपी ने मृतका के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंकना कबूल किया। उसने दावा किया कि गुड्डी ने उस पर शादी करने का दबाव डाला और इसके चलते ही उसने उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने आगे कहा कि हत्या करने के बाद उसने गुड्डी के शरीर के अंगों को डेरवा गांव के कुल 10 कुओं में फेंक दिया। हालांकि, कई दिनों की तलाश के बाद, पुलिस शरीर का पता नहीं लगा सकी। बाद में पता चला कि आरोपी पुलिस को गुमराह कर रहा था। आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट जयपुर में कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here