Homeन्यूज़छह अप्रैल भाजपा मनाएगी अपना 43वां स्‍थापना दिवस

छह अप्रैल भाजपा मनाएगी अपना 43वां स्‍थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी राजनितिक दलों की सबसे बड़ी पार्टियों में से एक है। वही, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बीजेपी के स्थापना दिवस पर देश भर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वाले है।

भारतीय जाता पार्टी ने अपने स्थापना दिवस को जोरोशोरों से मानाने की तैयारियां शुरू कर दी है। छह अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है और पार्टी का 43 वर्ष पूरा हो जायेगा।

भारतीय जनता पार्टी ने तय किया है कि, 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक बाबा साहब आंबेडकर (Babasaheb Ambedkar) की जयंती तक सामाजिक न्याय सप्ताह के तौर पर मनाया जाएगा। इस दौरान गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों की चर्चा होगी।

भारतीय जनता पार्टी की सबसे अधिक राज्यों में सरकार है। देश भर में कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही कहा गया है कि, पार्टी का झंडा फहराएं और मिठाई व फल बांटें। हर बूथ पर प्रधानमंत्री का भाषण सुनने का निर्देश दिया गया है। हर बूथ अध्यक्ष के घर पार्टी का झंडा लगाया जाए।

साथ ही यह भी बताया गया है कि, बाबा साहब आंबेडकर की जयंती पर सभी बूथ, मंडल, जिला और प्रदेश कार्यालयों पर बाबा साहब की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की जाए। आसपास स्वच्छता अभियान चलाया जाए। 11 अप्रैल को महान समाज सुधारक एवं चिंतक ज्योति बा फुले की जयंती पर उनके चित्र पर भी पुष्पांजलि का निर्देश दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular